खेसारी लाल यादव का नया गाना “कमरिया में मीठ पीर” हाल ही में ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल से रिलीज़ हुआ है। यह गीत रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गया है और खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है। गाने की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह म्यूज़िक सेक्शन के ट्रेंडिंग चार्ट में आते ही तेजी से ट्रेंड करने लगा है।
खेसारी लाल यादव अपने हर गीत के साथ एक नई छाप छोड़ते हुए नज़र आते हैं। उनका यह नया गाना पति-पत्नी के बीच की मज़ेदार बातचीत पर आधारित है। इस गीत में खेसारी लाल यादव हास्य से भरपूर गायकी को अपनाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। यही वजह है कि यह गाना श्रोताओं को बेहद पसंद आ रहा है और लगातार सुना जा रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि यह म्यूज़िक सेक्शन में ट्रेंड करते हुए छठे स्थान तक पहुंच चुका है।
गाने में कौन-कौन मुख्य किरदार हैं?
भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने भी इस गाने में अपनी आवाज़ दी है। साथ ही, इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नीलम गिरी भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं, जो हाल ही में बिग बॉस में भी दिखाई दे चुकी हैं और बिग बॉस के बाद उनकी लोकप्रियता और आय में बढ़ोतरी हुई है। यह गाना ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गाने की कोरियोग्राफी रोहित शेट्टी ने की है।
Also Read:
मनोज तिवारी का चर्चित गाना ‘मुच्छ मुंडा खुजवले बा’ बना ट्रेंडिंग हिट:Jab Se Chadhal Ba Jawani
Millions views
अब तक इस गाने को 5.7 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि इसे रिलीज़ हुए केवल तीन दिन ही हुए हैं। इतने कम समय में इस गाने को लगभग छह मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। वैसे तो खेसारी लाल यादव के लगभग हर गाने को काफी पसंद किया जाता है और उनके कई गाने इतने लोकप्रिय होते हैं कि वे लंबा समय तक छाए रहते हैं। कुछ गाने इतने भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं, जबकि कुछ सीमित समय तक ही ट्रेंड करते हैं। लेकिन यह गाना बिल्कुल अलग है।
यह गाना रिलीज़ होने के महज एक घंटे में ही 20 हज़ार से ज्यादा बार सुना जा रहा है और प्रति दिन इसकी सुनवाई बढ़ती जा रही है। दर्शकों के बीच इस गाने के प्रति गहरा लगाव बनता जा रहा है, जिससे साफ लगता है कि यह गाना एक लंबी अवधि तक लोकप्रिय रहेगा। इसे लोग लगातार बार-बार सुनते जा रहे हैं, जो इसे एक लॉन्ग टर्म हिट गाना बनाता है। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ गाने रिलीज होते ही जल्दी ट्रेंड करते हैं, लेकिन फिर कुछ ही समय बाद उनकी लोकप्रियता घटने लगती है।
सारेगामा हम भोजपुरी
जैसे बड़े चैनल पर खेसारी लाल यादव जैसे बड़े कलाकार के गाने को रिलीज़ किया जाता है, तो सामान्यतः वे गाने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल करते हैं। फिर भी कुछ गाने सीमित समय के लिए ही लोकप्रिय रहते हैं और धीरे-धीरे उनका ट्रेंड खत्म हो जाता है।लेकिन खेसारी लाल यादव की टीम और सारेगामा हम भोजपुरी की मेहनत से बने इस गाने में ऐसा कुछ नहीं होगा। यह गाना दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बना रहेगा और भविष्य में भी खूब सुना जाएगा। यही वजह है कि इसे एक लॉन्ग टर्म हिट माना जा रहा है।
गाने की क्वालिटी कैसी है?
गाने की क्वालिटी को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह गाना एकदम ए-1 और टॉप क्लास है।जैसे बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म से गाने रिलीज़ होते हैं, वैसे ही इस गाने में भी संगीत की क्वालिटी बहुत उच्च स्तर की है। साउंड, मिक्सिंग और मास्टरिंग हर लिहाज से परफेक्ट है। साथ ही कैमरा की शूटिंग, एक्शन सीक्वेंस और अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी बेहद मेहनत और बेहतरीन काम किया गया है। सारेगामा हम भोजपुरी’ चैनल क्वालिटी के मामले में कभी भी समझौता नहीं करता, और इस गाने की क्वालिटी बिल्कुल प्रथम श्रेणी की है।
4 thoughts on “भोजपुरी सितारे खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना आते ही छा गया है:Khesari Lal Yadav New Song”