बिग बॉस में एंट्री के बाद तान्या मित्तल बनीं सुर्खियों की रानी:Kisi Ko Pasand, Kisi Ko Aitraaz

WhatsApp Group Join Now

बिग बॉस 19 में एंट्री करने के बाद तान्या मित्तल ज़बरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर उन्हें पसंद करने वालों की भरमार है, वहीं कई लोग उनकी आलोचना भी करते नज़र आ रहे हैं।तान्या एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और अब वह पहले से कहीं ज़्यादा बदली हुई और निखरी हुई नज़र आ रही हैं। उनके अंदाज़, बोलने के तरीके और पहनावे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तान्या मित्तल
तान्या मित्तल

आजकल वह अपने रईसी अंदाज़ में लोगों को अपनी लाइफस्टाइल दिखा रही हैं  जैसे कि कई बॉडीगार्ड्स के साथ चलना, महंगी चीज़ों का प्रदर्शन करना और बार-बार यह जताना कि वह कितनी अमीर हैं। साथ ही वह खुद को एक “संसकारी महिला” के रूप में भी पेश कर रही हैं, जो दर्शकों को थोड़ा अटपटा लग रहा है। वह अपने खुद के गुणों की तारीफ़ करते हुए कई बार कैमरे पर दिखाई दी हैं, जिसे लेकर लोगों में मिली-जुली राय बन रही है। यही कारण है कि Tanya Mittal को शो में अब एक विवादास्पद और चर्चित शख्सियत माना जाने लगा है।

बात करें उनके प्रोफेशनल बैकग्राउंड की, तो तान्या ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि उनकी कई फैक्ट्रियाँ हैं और वह एक सफल बिज़नेसवुमन भी हैं। शो में उन्होंने यह भी ज़ाहिर किया कि वह बिना बॉडीगार्ड्स के बाहर नहीं निकलतीं, क्योंकि उन्हें अपने परिवार के सामने एक खास रुतबा दिखाना पसंद है।

तान्या मित्तल पर रईसी के दावे फेल नहीं है उनके साथ कोई सुरक्षा गार्ड!

सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर माधव शर्मा ने तान्या मित्तल के दावों की सच्चाई सामने लाने का दावा किया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए बताया कि वह अपनी टीम के साथ ग्वालियर गए थे और जांच के बाद उन्हें यह पता चला कि तान्या मित्तल जिन बातों का दावा करती नज़र आ रही हैं, वैसा कोई सिस्टम वहाँ मौजूद ही नहीं है।तान्या मित्तल को न तो कोई सुरक्षा (Security) दी गई है और न ही उनके माता-पिता को किसी तरह की सरकारी सुविधा या सचिव (Secretary) मिली है।

तान्या मित्तल
तान्या मित्तल

माधव शर्मा ने यह भी कहा कि ग्वालियर के सबसे बड़े राजा, सिंधिया जी, जो इतने बड़े और सम्मानित व्यक्तित्व हैं, वह भी बिना किसी सुरक्षा के आम लोगों की तरह रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने ग्वालियर के लोगों से पूछा कि तान्या मित्तल कौन हैं, तो वहाँ के लोग आश्चर्यचकित होकर पूछते हैं कि “ये कौन हैं? इनके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता। माधव शर्मा ने बिग बॉस में तान्या मित्तल द्वारा किए गए कई दावों का पर्दाफ़ाश करते हुए ज़मीनी स्तर की रिपोर्ट साझा की। इसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

बिजनेस की सच्चाई

माधव शर्मा ने तान्या मित्तल के कारोबार पर भी गहराई से विश्लेषण किया।
उन्होंने बताया कि तान्या मित्तल के पास किसी भी तरह का बड़ा बिज़नेस या फैक्ट्री नहीं है। उनकी केवल एक छोटी-सी गिफ़्ट हैम्पर बनाने की फैक्ट्री है।सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के बाद उन्होंने कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन वह भी ज़्यादा समय तक नहीं चला और बंद हो गया।माधव शर्मा का कहना है कि इसके अलावा तान्या मित्तल के पास किसी भी प्रकार का बड़ा कारोबार नहीं है। वह सिर्फ़ दिखावे और भावनात्मक बातें करके जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर इनका पूरा नाम और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बिग बॉस के एक एपिसोड में तान्या मित्तल ने यह कहते हुए नज़र आईं कि वह चाहती हैं कि महिलाएँ साड़ी पहनकर भी सुंदर और आत्मविश्वासी दिखें।
उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि साड़ी आधुनिक परिधान की तरह आकर्षक और स्टाइलिश हो सकती है। इसी दौरान एक अन्य एपिसोड में वह यह कहते हुए भी दिखीं कि कैमरे के सामने साड़ी पहनने में उन्हें असहज महसूस होता है। इस कारण वह बाथरूम में जाकर पूरी तरह तैयार होकर आती हैं।इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा है।

तान्या मित्तल
तान्या मित्तल

उस वीडियो में वह बार-बार कपड़े बदलती हुई, ब्लाउज़ पहनते हुए और बैकलेस अंदाज़ में कैमरे के सामने दिखाई दे रही हैं। इस फुटेज को देखकर कई दर्शकों के मन में यह धारणा बनने लगी कि तान्या मित्तल बोलने और दिखावा करने में आगे हैं, जबकि वास्तविकता कुछ और ही है।

Also Read :

भोजपुरी सितारे खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना आते ही छा गया है

 

मृदुल तिवारी की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री – क्या Elvish Yadav की तरह बना पाएंगे अपना नाम

 

 

2 thoughts on “बिग बॉस में एंट्री के बाद तान्या मित्तल बनीं सुर्खियों की रानी:Kisi Ko Pasand, Kisi Ko Aitraaz”

Leave a Comment