पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने किया बड़ा खुलासा:पत्नी ने कहा, अब बस आत्मदाह ही विकल्प

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लगातार अपने दर्द और नाराज़गी को जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए लिखा कि वह कई महीनों से पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर पवन सिंह से बात करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन न तो कॉल का जवाब मिल रहा है और न ही मैसेज का। ज्योति सिंह ने बताया कि वह लखनऊ तक गईं, छठ पूजा के समय भी मिलने की कोशिश की, लेकिन पवन सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पवन सिंह
पवन सिंह
WhatsApp Group Join Now

उनका कहना है कि अगर पति उन्हें छोड़ना ही चाहते थे तो लोकसभा चुनाव के समय झूठा आश्वासन क्यों दिया और उन्हें बीच रास्ते में अकेला क्यों छोड़ दिया।भावुक अंदाज़ में उन्होंने यह भी लिखा कि अब उनके पास आत्मदाह के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है, लेकिन यह कदम उठाने से उनके माता-पिता पर सवाल उठेंगे, इसलिए वह ऐसा नहीं कर पा रहीं। ज्योति ने पवन सिंह से आख़िरी बार विनती करते हुए कहा कि 7 साल के संघर्ष के बाद वह अब जीवन से नफरत करने लगी हैं और चाहती हैं कि पवन सिंह कम से कम उनकी भावनाओं को समझें और एक बार बात करें।

पवन सिंह की पत्नी के खुलासों के बाद फैंस भी नाराज़

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ अब उनके ही फैंस नाराज़गी जताते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस लगातार अपील कर रहे हैं कि अपनी पत्नी ज्योति सिंह को एक बार मौका दें और उनके साथ रहें। फैंस का कहना है कि ज्योति भाभी भले ही इंसान हैं, उनमें कुछ कमियाँ होंगी, लेकिन एक पति के तौर अपनी पत्नी की भावनाओं को समझना चाहिए। लोग खुले तौर पर लिख रहे हैं कि “पावर स्टार” पवन सिंह को अपनी पत्नी की गलतियों को भुलाकर उन्हें अपने साथ रखना चाहिए।

पवन सिंह
पवन सिंह

सोशल मीडिया पर मिल रहे इन संदेशों से साफ़ है कि Power star  को लेकर लोगों के मन में एक अलग भावनात्मक छवि बनती जा रही है। जहाँ एक ओर फैंस उन्हें स्टार मानते हैं, वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह के दर्द को देखकर वही फैंस पवन सिंह से नाराज़ भी हो रहे हैं।

पवन सिंह के खिलाफ एक और एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, एक शो के दौरान उनका नाम हरियाणवी एक्ट्रेस और सिंगर अंजली राघव के साथ जुड़ गया। लखनऊ के स्टेज शो में अंजली राघव के साथ डांस करते समय उनकी कमर को टच करते हुए देखा गया। यह सब भले ही मज़ाकिया अंदाज़ में हुआ हो, लेकिन अंजली राघव को यह हरकत नागवार गुज़री।शो के बाद अंजली राघव सोशल मीडिया पर लाइव आईं और उन्होंने साफ़ कहा कि अब वह आगे से भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी भी फॉर्मेट में काम करती नज़र नहीं आएँगी। उनके मुताबिक, यह अनुभव उनके लिए बेहद असहज करने वाला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh 🦅 (@the_powerstarr)

बढ़ते विवाद के बीच पवन सिंह ने बाद में इस पूरे मामले पर माफ़ी भी मांगी। लेकिन यह मामला थमने के बजाय और तूल पकड़ गया। अब कई हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स, जैसे धारावाही जोगिंदर समेत अन्य लोग, इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और उन पर सोशल मीडिया पर लगातार निशाना साध रहे हैं।इस घटना के बाद से न सिर्फ़ भोजपुरी बल्कि हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी पवन सिंह को लेकर विरोध तेज़ हो गया है।

पवन सिंह ने मांगी माफ़ी

लखनऊ शो के दौरान अभिनेत्री अंजली राघव के साथ हुए विवादित व्यवहार को लेकर भोजपुरी स्टार ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया के ज़रिए माफ़ी माँगी।पवन सिंह ने अपनी Instagram स्टोरी पर लिखा कि उनका किसी को आहत करने का इरादा नहीं था और जिस तरह यह घटना हुई, उसे लेकर वह बेहद खेद प्रकट करते हैं।उन्होंने साफ़ कहा कि इस पूरे मामले में उनकी कोई गलत नीयत नहीं थी और अगर अंजली राघव या किसी भी शख्स को ठेस पहुँची है, तो वह इसके लिए माफ़ी चाहते हैं।हालाँकि, माफ़ी माँगने के बाद भी विवाद पूरी तरह थमता नज़र नहीं आ रहा है, क्योंकि हरियाणा के कई इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार आलोचना कर रहे हैं।

Also Read :

Saiya Seva Kare: 2025 का धमाकेदार Romantic Song

भोजपुरी सितारे खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना आते ही छा गया है

 

2 thoughts on “पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने किया बड़ा खुलासा:पत्नी ने कहा, अब बस आत्मदाह ही विकल्प”

Leave a Comment