अगर आपके घर में भी वेज बिरयानी खाना पसंद किया जाता है, तो इस लेख को पढ़कर आप आसानी से सबसे स्वादिष्ट बना सकते हैं।वेज बिरयानी की ऐसी रेसिपी है कि जब भी हम इसके बनने की बात करते हैं, तो नाम सुनते ही किसी के भी मुँह में पानी आ जाता है। हालाँकि मटन बिरयानी अपने स्वाद के लिए मशहूर है,
लेकिन घर में वेज बिरयानी बनाना उतना ही आसान और मज़ेदार है। आप इसे अपने स्वाद के अनुसार तैयार कर सकते हैं।अगर आप अपने घर में बेहतरीन वेज बिरयानी बनाएँगे, तो इसे खाकर बच्चे हों या बड़े—हर कोई आपकी तारीफ़ करते नहीं थकेगा। यह डिश हर किसी का दिल जीत लेती है।इसीलिए आज हम इस लेख में आपको एक सरल और सफल रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और अपने दोस्तों व परिवार वालों को भी दिखा सकते हैं।
वेज बिरयानी बनाने के लिए ज़रूरी सामान
1. उबला हुआ चावल – 2 कप (या फिर अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार लें)
2. मिक्स वेजिटेबल – 3 कप (गाजर, मटर, बीन्स, फूलगोभी, शिमला मिर्च आदि अपनी पसंद के अनुसार)
3. हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
4. धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
5. प्याज़ – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
6. अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
7. लहसुन – 5 से 6 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
8. हरा धनिया – 3 से 4 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
9. हरी मिर्च – 1 से 2 (लंबाई में चीरी हुई)
10. लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
11. बिरयानी मसाला – 1 पैकेट (या ज़रूरत के अनुसार)
12. नमक – स्वादानुसार
13. नींबू – 1 (कटा हुआ)
बनाने की सही विधि
वेज बिरयानी एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद और खुशबू दोनों से भरपूर होती है। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है, बस थोड़ी तैयारी और सही क्रम से पकाना ज़रूरी है। आइए जानते हैं कि इसे step by step कैसे तैयार करें। सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धोकर 20–30 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें और उसमें थोड़ा नमक, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालें। जब पानी उबलने लगे तब चावल डालें और लगभग 80% पकने तक उबाल लें। चावल को छानकर अलग रख दें।
View this post on Instagram
चावल उबलते समय आप सब्ज़ियों की तैयारी कर लें। गाजर, आलू, फूलगोभी, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्ज़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही प्याज़, लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काटकर अलग रख लें।अब एक कड़ाही या गहरी पैन गरम करें और उसमें थोड़ा तेल या घी डालें। सबसे पहले प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें और महक आने तक पकाएँ। जब यह अच्छे से भुन जाए तो इसमें सारी सब्ज़ियाँ डाल दें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
ये भी पढ़ें : GST 2.0 का झटका या राहत? जानिए किन गाड़ियों पर मिलेगा फायदा और किन पर बढ़ेगा टैक्स!
अब सब्ज़ियों में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और बिरयानी मसाला डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएँ और सब्ज़ियों को मसाले के साथ अच्छी तरह से भूनें। जब सब्ज़ियों में मसाला अच्छे से मिल जाए तो गैस धीमी कर दें।
बिरयानी की लेयरिंग
अब इस मिश्रण का आधा हिस्सा निकालकर एक कटोरी में अलग रख लें। कड़ाही में बचे हुए मसालेदार सब्ज़ियों के ऊपर आधा चावल डालें और अच्छे से फैला दें। फिर ऊपर से कटोरी में रखा हुआ सब्ज़ियों का मिश्रण डालें और उसके ऊपर बचा हुआ चावल बिछा दें। चाहें तो ऊपर से हरा धनिया, पुदीना और नींबू का रस भी डाल सकते हैं। अब कड़ाही का ढक्कन कसकर बंद करें और धीमी आँच पर 15–20 मिनट तक बिरयानी को पकने दें। इस दौरान बिरयानी की खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी।
इस तरह तैयार होती है स्वादिष्ट और सुगंध से भरपूर वेज बिरयानी।
बाज़ार की बिरयानी से कहीं ज़्यादा स्वाद और ताज़गी घर पर बनी बिरयानी में होती है, क्योंकि घर में हम इसे प्यार और ध्यान से बनाते हैं।गरमा-गरम रायता, सलाद और पापड़ के साथ परोसें और अपने परिवार को इसका अनोखा स्वाद चखाएँ। खाने के बाद उनसे ज़रूर पूछें कि बिरयानी कैसी लगी और उनकी राय लें।अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर साझा करें