मनोज तिवारी का चर्चित गाना “जब से चढ़ल जवानी, मुंडा खोजेइली” इन दिनों काफ़ी ट्रेंड कर रहा है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता और ट्रेंड को देखते हुए टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी और मनोज तिवारी की टीम ने यह निर्णय लिया कि इस गाने का रीमिक्स बनाया जाए। अब यह रीमिक्स गाना टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज़ हो गया है, जिसे बेहद उच्च गुणवत्ता में प्रस्तुत किया गया है।
मनोज तिवारी का सुपरहिट गाना अब रीमिक्स वर्ज़न में
मनोज तिवारी ने इस गाने को पहली बार 2002 में अपने एल्बम के रूप में लॉन्च किया था। लेकिन हाल ही में यह गाना Instagram, Twitter और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। गाने के रीमिक्स ट्रेंड और लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो को देखते हुए टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी और मनोज तिवारी ने इस गाने को दोबारा लॉन्च करने का फैसला किया है। नए वर्ज़न में मनोज तिवारी खुद गाना गाते हुए और एक्टिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिससे गाने की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।
पुराने भोजपुरी गानों का तड़का
मनोज तिवारी द्वारा वर्ष 2002 में लॉन्च किया गया सुपरहिट गाना अब एक नए वर्ज़न में फिर से दर्शकों के सामने आया है। पहले से भी अधिक बेहतरीन क्वालिटी के साथ प्रस्तुत किए गए इस गाने को आधुनिक तकनीक और शानदार प्रस्तुतिकरण के साथ अपडेट किया गया है।इस बार ना सिर्फ़ मनोज तिवारी ख़ुद इस गाने में परफ़ॉर्म करते नज़र आ रहे हैं, बल्कि उनके साथ पारस और गरिमा भी अपनी जबरदस्त प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दे रहे हैं।इस गाने के निर्देशन और कोरियोग्राफी की ज़िम्मेदारी संभाली है मशहूर कोरियोग्राफ़र मुदस्सर ख़ान ने, जो कई बड़े डांस शोज़ में जज की भूमिका निभा चुके हैं।
मनोज तिवारी आजकल अपने अल्बम से छा रहे हैं।
मनोज तिवारी आजकल अपने पुराने और नए दोनों ही अल्बम से लगातार धमाल मचा रहे हैं। उनके कई पुराने गाने जैसे “देन रिंकिया के पापा”, “कहानी की गोवा में नौवा लिखाई था”, और “बढावा” आज भी मार्केट में खूब लोकप्रिय हैं और लगातार बजते रहते हैं।
साथ ही, हाल ही में उनका नया गाना जो पंचायत सीरीज से आया था, भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। उनका यह गाना “एक जेकड़ भाग के कलेजा” भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और कई लोग इसे फोन पर सुनना और अपने मूड को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।मनोज तिवारी एक ऐसे कलाकार हैं जो अपनी गायकी और प्रस्तुति से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। चाहे वे नए गाने रिलीज़ करें या उनके पुराने गाने बार-बार सुपरहिट हों, उनका संगीत हर बार दिलों को छू जाता है।
मनोज तिवारी हर क्षेत्र में बहुत आगे हैं।
जब मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब उन्होंने पूरी इंडस्ट्री का मानक ही बदल दिया था। उनकी फिल्में आज भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में गिनी जाती हैं। हालांकि, अब फिल्मों में कम दिखाई देते हैं और अल्बम्स में भी उनकी सक्रियता कम हो गई है। इसका मुख्य कारण है उनका राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ता प्रभाव।मनोज तिवारी अब पूरी तरह से अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वे दिल्ली से दो बार लगातार सांसद चुने गए हैं
मनोज तिवारी क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
चाहे वह फिल्मों का क्षेत्र हो, एक्टिंग हो या राजनीति, हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। वे न केवल अपने काम से सफल हैं, बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना चुके हैं। उनकी लोकप्रियता और सफलता इस बात का प्रमाण है कि वे एक बड़े स्तर के खिलाड़ी हैंमनोज तिवारी सिर्फ भोजपुरी फिल्मों और संगीत में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर भी राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए हैं। वे हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने वाले बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी हैं।
क्रिकेट में उनकी खेल क्षमता भी काबिले तारीफ है, और वे अब भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। साथ ही,अपने गानों से सुपरडुपर हिट होते रहते हैं। उनकी फिल्में भी हमेशा दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही हैं।राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी ताकत साबित की है और वे इस क्षेत्र में भी काफी आगे हैं। यही वजह है कि मनोज तिवारी को ‘ऑल इन वन’ कहा जाता है — एक ऐसा कलाकार और नेता जो हर क्षेत्र में अपना जलवा बिखेर रहा है।
1 thought on “मनोज तिवारी का चर्चित गाना ‘मुच्छ मुंडा खुजवले बा’ बना ट्रेंडिंग हिट:Jab Se Chadhal Ba Jawani (Song):”