विपिन सर केवल इंटर पास हैं, लेकिन वे एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहाँ वे SSC, रेलवे, बिहार पुलिस जैसी विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी करवाते हैं। वे गणित पढ़ाते हैं और आसान ट्रिक्स के माध्यम से छात्रों को कठिन सवाल हल करने में मदद करते हैं।
विपिन सर यूट्यूब पर पढ़ाना छोड़कर चुनाव की ओर क्यों अग्रसर हो रहे हैं?
विपिन सर इससे पहले मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने विजय भी प्राप्त की थी। वे अपने खुले विचारों के लिए प्रसिद्ध हैं और अपनी पंचायत में कई सराहनीय कार्य कर चुके हैं। इन्हीं अनुभवों के आधार पर उन्होंने यह निर्णय लिया है कि इस बार वे बिहार विधानसभा का चुनाव विधायक पद के लिए लड़ेंगे।
जब मुखिया का चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके चुनाव प्रचार में प्रसिद्ध शिक्षक ख़ान सर भी शामिल हुए थे। सामान्यतः ख़ान सर किसी भी राजनीतिक पार्टी या राजनेता के लिए प्रचार करते हुए नहीं दिखते, लेकिन विपिन सर उनके पुराने मित्र हैं, और इसी मित्रता के नाते वे उनके लिए प्रचार करने गए थे।
किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे?
महानार विधानसभा क्षेत्र से विपिन सर के कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन्हें वे स्पष्ट प्रस्तावों के साथ जनता के सामने रख रहे हैं। उनका कहना है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जहां भी धांधली हो रही है, जहां रिश्वतखोरी फैली हुई है, और जहां अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन सभी को समाप्त करने के लिए वे चुनाव मैदान में हैं। उनका उद्देश्य साफ है कि यदि वे अपने विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनते हैं, तो वहाँ भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा और इसे शून्य स्तर तक लाया जाएगा। वे इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
क्या कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करेंगे?
अपने YouTube चैनल पर स्पष्ट करते हुए सभी को बताया है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे। इस बार वे महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वे किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे।
चुनाव प्रचार में कई शिक्षक भी शामिल होंगे?
चुनाव प्रचार में कई शिक्षक भी शामिल होंगे। इसका खुलासा स्वयं अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने कहा कि जैसे नेताओं के अपने दोस्त और साथी होते हैं, वैसे ही वे भी एक शिक्षक हैं। उनके जितने भी शिक्षक मित्र हैं, वे सभी उनके चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। उदाहरण के तौर पर खान सर, राकेश सर और अन्य साथी शिक्षक विपिन सर के चुनाव प्रचार में दिखाई देंगे।
खान सर ने मज़ाकिया अंदाज़ में क्या कहा?
खान सर अपने क्लासरूम में यह कहते हुए दिखाई दिए, और उनका एक क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें खान सर मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि वे बहुत समय से विपिन सर को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन विपिन सर राजी नहीं होते थे। लेकिन विपिन सर की पत्नी ने एक बार उनसे कहा, और वे तुरंत चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए।
महनार की जनता विपिन सर को वहां स्वीकार करेगी या उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है
राजनीति में पहले से भविष्यवाणी करना बहुत कठिन काम होता है, लेकिन विपिन सर एक शिक्षित व्यक्ति हैं और उनका छवि वहाँ की जनता के बीच काफी सकारात्मक है। इसका साफ-साफ नतीजा तब देखा गया था जब विपिन सर मुखिया के चुनाव में भाग ले रहे थे। पर सवाल यह है कि क्या इस बार विधानसभा के चुनाव में महनार की जनता विपिन सर को विधायक के रूप में स्वीकार करेगी।
यह काफी दिलचस्प होगा कि क्या वे चुनाव जीत पाएंगे या चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि वे इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और यह उनका पहली बार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेना है। इसलिए इस बार कई नए विधायकों को उम्मीदवार के रूप में देखने को मिलेगा। यदि वे चुनाव जीत जाते हैं तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। वैसे भी वहाँ के कई युवा विपिन सर को काफी पसंद करते हैं, और यही कारण है कि विपिन सर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए दिख रहे हैं।
Very useful update