शुभांकर मिश्रा ने ली शानदार महिंद्रा XUV 9E
आज जहाँ अधिकांश सेलिब्रिटी और जाने-माने लोग रेंज रोवर, टेस्ला, लैंबॉर्गिनी, जीप जैसी महंगी और विदेशी गाड़ियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं प्रसिद्ध पत्रकार और सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्तित्व शुभांकर मिश्रा ने एक अलग मिसाल पेश की है। उन्होंने विदेशी ब्रांड्स की चमक-दमक से हटकर भारत की स्वदेशी कंपनी महिंद्रा की नवीनतम इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV 9 को चुना है। इस नई कार को लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की और लिखा कि
जहाँ लोग मुंबई जैसे महानगरों में विदेशी गाड़ियों की ओर दौड़ रहे हैं, वहाँ शुभंकर मिश्रा अपने देश की मिट्टी और आत्मनिर्भर भारत के विचार को प्राथमिकता दी है। शुभांकर मिश्रा का यह कदम सिर्फ़ एक कार खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की तकनीकी प्रगति, स्वदेशी उत्पादों पर विश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक भी है। उनके इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि असली शान विदेशी नहीं, अपने देश के ब्रांड में होती है।
शुभांकर मिश्रा की ख़ुशी साफ़ दिख रही है
जब लोग मुंबई की सड़कों पर टेस्ला जैसी विदेशी इलेक्ट्रिक कारें चलाने में गर्व महसूस कर रहे हैं, उस समय पत्रकार शुभांकर मिश्रा ने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि – ‘जब मैं इंग्लैंड दौरे पर था, तब पहली बार टेस्ला कार चलाने का अनुभव मिला। उसी समय से इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति मेरी रुचि बढ़ी। लेकिन जब वही फीचर्स और तकनीक मुझे अपने ही देश की स्वदेशी कंपनी महिंद्रा की XUV 9E में मिले, तो मुझे लगा कि मुझे किसी विदेशी कार की आवश्यकता ही नहीं है
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें : GST 2.0 का झटका या राहत? जानिए किन गाड़ियों पर मिलेगा फायदा और किन पर बढ़ेगा टैक्स
शुभांकर मिश्रा की यह सोच न केवल एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है, बल्कि वह यह भी संदेश दे रहे हैं कि जब अपने देश की कंपनियाँ वैश्विक स्तर की तकनीक उपलब्ध करा रही हैं, तो हमें अपने देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए उन्हीं को प्राथमिकता देनी चाहिए। शुभांकर मिश्रा की यह पोस्ट देखकर कई लोग कहने लगे –‘यही हैं असली देशभक्त, जो सिर्फ़ बोलते नहीं, बल्कि करके दिखाते हैं। शुभांकर का यह निर्णय एक सीधा संदेश है – देश के संसाधनों पर भरोसा करिए, तभी देश आगे बढ़ेगा।
शुभांकर मिश्रा कौन हैं
शुभांकर मिश्रा एक ऐसा नाम है, जिसने भारतीय पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मीडिया रिपोर्टर के रूप में की थी और ‘आज तक’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल से जुड़कर मुख्यधारा की पत्रकारिता में खुद को स्थापित किया। उन्होंने पत्रकारिता के दिनों में वे बेबाक अंदाज़ में जमीनी खबरों को जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते थे।आज तक’ में रहते हुए ही शुभांकर मिश्रा ने YouTube पर अपने विचार और अनुभव साझा करना शुरू कर दिया था। शुभांकर मिश्रा धीरे-धीरे उन्होंने डिजिटल माध्यम को अपना मुख्य मंच बना लिया और पूरी तरह से YouTube पर शिफ्ट हो गए।
2 thoughts on “शुभांकर मिश्रा ने ली शानदार महिंद्रा XUV 9E – जानिए इस कार की ख़ासियतें:Shubhankar Mishra Ki Nayi Sawari”