DDU प्राइवेट का रिज़ल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। परीक्षा काफी समय पहले हो चुकी थी, लेकिन परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। वहीं, DDU के रेगुलर सेमेस्टर वाइज कोर्सेज़ के सभी परिणाम बारी-बारी से घोषित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद प्राइवेट छात्रों जैसे बी.कॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष, बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष और बी.एससी. प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष, के रिज़ल्ट अभी तक जारी नहीं हुए हैं।

DDU प्राइवेट रिज़ल्ट 2025 अभी तक क्यों नहीं आया? जानिए देरी के कारण
अभी तक परिणाम न आने के पीछे कारण ये हो सकते हैं कि प्राइवेट छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी तरह से नहीं हो पाई है। साथ ही, डाटा एंट्री और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में भी विश्वविद्यालय अभी जुटा हुआ है। रेगुलर और सेमेस्टर सिस्टम के परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी इसलिए घोषित हो जाते हैं
क्योंकि वहाँ छात्र संख्या कम होती है और परीक्षा अधिकतर ऑब्जेक्टिव आधार पर होती है।
वहीं, प्राइवेट परीक्षाओं में बहुत बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं, जिसके कारण कॉपियाँ जांचने में अधिक समय लग जाता है। इसी वजह से अब तक DDU प्राइवेट का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है और विश्वविद्यालय अभी भी कॉपियों की जांच तथा परिणाम की तैयारी में व्यस्त है।
DDU प्राइवेट रिज़ल्ट 2025 कब तक आएगा?
रिज़ल्ट सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है। हालांकि, DDU की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि प्राइवेट रिज़ल्ट कब आएगा। लेकिन अनुमानित तौर पर यही माना जा रहा है कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक DDU अपना परिणाम जारी कर सकता है और अगर देरी हुई तो अधिकतम सितंबर के अंत तक रिज़ल्ट निश्चित रूप से आ ही जाएगा।
DDU ने वेबसाइट पर रिज़ल्ट लिंक क्यों दिखाया लेकिन रिज़ल्ट जारी क्यों नहीं हुआ?
रिज़ल्ट का लिंक दिखने के बाद भी परिणाम जारी न होने से बहुत सारे छात्र-छात्राएँ परेशान नज़र आए। DDU की वेबसाइट पर बी.ए. और बी.एससी. प्राइवेट के लिए रिज़ल्ट का सेक्शन तो दिख रहा है, लेकिन उस पर क्लिक करने के बाद भी रिज़ल्ट खुल नहीं रहा है, क्योंकि अब तक वहाँ कोई डेटा अपलोड ही नहीं किया गया है।
साथ ही, DDU की ओर से रिज़ल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना या नोटिस जारी नहीं किया गया है। यही कारण है कि लिंक दिखाई देने के बाद भी रिज़ल्ट उपलब्ध न होने की स्थिति ने छात्रों को और ज़्यादा परेशान कर दिया है, क्योंकि उन्हें न तो परिणाम मिल रहा है और न ही विश्वविद्यालय की ओर से कोई अपडेट।
अब तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं
डी.डी.यू. महाविद्यालय ने अब तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है कि प्राइवेट रिज़ल्ट कब तक घोषित किया जाएगा, द्वितीय वर्ष का नामांकन कब से शुरू होगा और छात्र पढ़ाई कब से आरंभ कर पाएंगे। इस बार परिणाम को लेकर काफी अधिक देरी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना या सूची अब तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से जारी नहीं की गई है।
दूसरी यूनिवर्सिटियों का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है।
बहुत-सी यूनिवर्सिटियों ने अपना-अपना रिज़ल्ट घोषित कर दिया है और साथ ही अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए नामांकन की तिथि भी जारी कर दी है कि छात्र कब से प्रवेश ले सकेंगे। लेकिन अब तक DDU की ओर से लगातार विलंब किया जा रहा है। वहीं बिहार की कई यूनिवर्सिटियाँ, जैसे पटलिपुत्र विश्वविद्यालय, भी अपना रिज़ल्ट घोषित कर चुकी हैं। इसके विपरीत, DDU की तरफ़ से अब तक प्राइवेट रिज़ल्ट को लेकर किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार की अन्य यूनिवर्सिटियाँ अपने-अपने परिणाम पहले ही जारी कर चुकी हैं।
Also Read:
26 अगस्त 2025 को कटरा में माँ वैष्णो देवी की यात्रा में भूस्खलन की घटना हुई।
Ola S1 pro Sport इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में ओला ने रखा एक और बेहतरीन कदम, जो मचाने वाला है धूम।