Harsh Rajput एक साधारण परिवार के रहने वाले लड़के हैं, जो अपने खाली समय में काफी ज्यादा नाम और सुर्खियों में अपनी पहचान बना चुके हैं। वैसे तो जब Harsh Rajput करियर शुरू कर रहे थे, तब उनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे डैरी मिल्क और दूध को लेकर फनी अंदाज में रिपोर्टिंग करते नजर आए थे।
उस वीडियो के बाद उनके रिपोर्टिंग के अंदाज को बहुत लोग पसंद करने लगे। इसके बाद से Harsh Rajput लगातार अपने अलग-अलग मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे और हर बार नए-नए मज़ेदार और फनी अंदाज में आते रहे, जो लोगों को बहुत भाता है।आज वे एक बड़े लेवल के यूट्यूब क्रिएटर बन चुके हैं।Harsh Rajput अपने यूनिक कंटेंट की वजह से लगातार फेमस होते जा रहे हैं। जब से उनका पहला वीडियो वायरल हुआ है, तब से उनका रुकना नामुमकिन सा हो गया है। लगातार अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए वे लोगों का मनोरंजन करते हुए और उन्हें हँसाते हुए नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें : काजल राघवानी का करियर हुआ खत्म? टीवी से गायब होने के पीछे क्या है सच्चाई?
वैसे तो Harsh Rajput बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन अपनी कॉमेडी और मीडिया रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज से वे अपनी खास पहचान बनाते जा रहे हैं। वे हर बार नए तरीके से परफॉर्म करते हुए दर्शकों को काफी प्रभावित करते हैं।इनके वीडियो में कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जिन्हें सुनना कई लोग पसंद नहीं करते। विशेष रूप से गाली-गलौज जैसी भाषा इनकी वीडियो में देखने को मिलती है। हालांकि, इनके वीडियो में हास्य का पुट भी होता है,
ये भी पढ़ें : Royal Enfield Himalayan 2025 – Adventure Bike Lovers के लिए Perfect Choice
जो दर्शकों को आकर्षित करता है और उन्हें हँसाने में सफल होता है। यही कारण है कि कुछ लोग इनकी भाषा शैली को नापसंद करने के बावजूद, मनोरंजन के उद्देश्य से इन वीडियो को देखना पसंद करते हैं। वैसे तो बहुत से लोग ऐसे वीडियो नहीं देखते क्योंकि उनमें कभी-कभी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है लेकिन कई दर्शक इसे केवल मज़ाक और हास्य के रूप में लेकर स्वीकार करते हैं।
Harsh Rajput YouTube से कितनी कमाई करते हैं?
Harsh Rajput, जो औरंगाबाद जिले के जसोइया गाँव के रहने वाले हैं, एक मशहूर YouTuber हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से YouTube पर अच्छी खास कमाई की है। कहा जाता है कि उनकी कमाई लगभग 16 से 18 लाख रुपये प्रति माह होती है, हालांकि इसका कोई आधिकारिक या पुख्ता आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उनकी इस कमाई से उन्होंने एक Audi कार भी खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। यह कार उनके YouTube के जरिए हुई आमदनी का ही नतीजा माना
जाता है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर उनके नेटवर्क और कमाई के बारे में विभिन्न जानकारियाँ मिलती हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस डेटा मौजूद नहीं है। कुल मिलाकर, Harsh Rajput ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मेहनत से नाम और पैसा दोनों कमाया है।
धर्मेंद्र ढाकड़ NEWS
धर्मेंद्र ढाकड़ अपने खास रिपोर्टिंग अंदाज से यूट्यूब पर लाखों लोगों को हंसाने का काम करते हैं। वे रिपोर्टिंग के साथ-साथ कॉमेडी का भी अच्छा मेल करते हैं, जिससे उनका कंटेंट बहुत ही मनोरंजक बन जाता है। चाहे चुनाव हों या कोई नया मुद्दा, धर्मेंद्र अपने मजाकिया अंदाज में विधायकों, मुखिया और अन्य लोगों के साथ इंटरव्यू करते हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है।
SSC जैसे टॉपिक पर भी वे अपनी कॉमिक स्टाइल में वीडियो बनाकर लोगों को जानकारी के साथ-साथ हंसी का मौका देते हैं। धर्मेंद्र ढाकड़ देश के जरूरी मुद्दों को भी अपनी सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के जरिए मजाकिया अंदाज में प्रस्तुत करते हैं, जिससे उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बनी हुई है। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 5.33 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जो उनके काम की लोकप्रियता को दर्शाता है।
1 thought on “Harsh Rajput :फर्श से अर्श तक Youtube ने बदल दी हर्ष राजपूत की पूरी जिंदगी”