–
War 2 Tailer Reivew क्यों है इतना खास?
War 2 Tailer का सुर्खियों में होने का कारण यह है कि इस बार वॉर में टाइगर श्रॉफ की जगह जूनियर एनटीआर नजर आएंगे, जो साउथ के एक बड़े सुपरस्टार हैं। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन दोनों मिलकर इस फिल्म में एक अलग ही स्तर की एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे।
टाइगर श्रॉफ War 2 Tailer में क्यों नहीं हैं?
टाइगर श्रॉफ War 2 Tailer में नहीं होने के कई कारण सामने आ रहे हैं। पहला कारण यह माना जा रहा है कि उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। दूसरा कारण यह है कि इस बार War को ग्लोबल और इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज़ करने का निर्देशक का प्लान है, और वह टाइगर श्रॉफ की भूमिका को अपने अंदाज़ में फिट नहीं कर पा रहे थे, जिस वजह से टाइगर श्रॉफ को इस बार War 2 Tailer में जगह नहीं मिली।
War 2 Tailer की कास्ट:
ऋतिक रोशन को मेजर कबीर ढलिवाल के रूप में पेश किया गया है। वहीं, जूनियर एनटीआर खतरनाक एजेंट विक्रम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।कियारा आडवाणी इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं, और वह भी एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं।
War 2 Tailer कहानी क्या है?
यह फिल्म काफी ज़्यादा एक्शन से भरपूर होने वाली है, लेकिन ट्रेलर में जिस तरह से सब कुछ दिखा दिया गया है, उसमें suspense जैसी कोई चीज़ बची ही नहीं है। ट्रेलर में पूरी कहानी लगभग स्पष्ट कर दी गई है और दर्शक पहले से ही फिल्म की दिशा समझ चुके हैं।अब देखने वाली बात यह होगी कि निर्देशक इस फिल्म को किस दिशा में ले जाते हैं, क्योंकि War 2 Tailer में लगभग हर चीज़ को पहले से ही उजागर कर दिया गया है — चाहे वह जूनियर एनटीआर की एंट्री हो या फिर ऋतिक रोशन का लुक। ट्रेलर देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि फिल्म में दोनों के बीच एक जबरदस्त टकराव होने वाला है, ठीक
उसी तरह जैसे आरआरआर में NTR और रामचरण के किरदारों के बीच संघर्ष दिखाया गया था।ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने आते हुए दिखाई देंगे। वहीं, कियारा आडवाणी के किरदार को एक रहस्यात्मक रूप में पेश किया जा सकता था, लेकिन उनका किरदार भी ट्रेलर में खुलकर दिखा दिया गया है। अगर उसे छिपाकर रखा जाता, तो फिल्म में एक बड़ा सस्पेंस बना रह सकता था।
अब जब लगभग पूरी कहानी दर्शकों को ट्रेलर से ही समझ में आ गई है, तो असली दिलचस्पी इस बात में होगी कि निर्देशक फिल्म को किस अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं और रिलीज़ के समय उसमें क्या नया दिखाने को मिलता है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि निर्देशक किस रूप में इस फिल्म को सजाते हैं और दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कितना सफल होते हैं।
क्या फिल्म सुपरहिट होगी?
फिल्म दर्शकों के दिल को छुएगी या नहीं, यह तो देखने के बाद ही तय होगा, लेकिन एक बात तय है — जैसे ही ऋतिक रोशन की एंट्री थिएटर में होगी और जब पूरा हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठेगा, तो वहीं आधा पैसा वसूल हो जाएगा। ट्रेलर में जिस शानदार अंदाज़ में ऋतिक रोशन के लुक को दिखाया गया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है।
वहीं दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर को वैसा ही दिखाया गया है जैसे वो अपनी ज़्यादातर फिल्मों में नज़र आते हैं। अगर उनके लुक में कुछ नयापन, कुछ अलग अंदाज़ जोड़ा जाता, तो उनका प्रभाव और ज़्यादा दमदार हो सकता था। अभी के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें पुराने ही फ्रेम में पेश किया गया है।
क्योंकि यह एक “Action” वाली फिल्म है — यानी दो बड़े स्टार्स आमने-सामने हैं — तो यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्देशक दोनों कलाकारों से किस स्तर की परफॉर्मेंस निकलवाते हैं और दोनों के बीच की टक्कर को कैसे परदे पर उतारते हैं।
वैसे तो फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ के रूप में आ रही है, इसलिए सुपरहिट होने की पूरी संभावना है। लेकिन लोग इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं, यह असली तौर पर 14 अगस्त को पता चलेगा, जब यह फिल्म रिलीज़ होगी।
क्या टाइगर श्रॉफ की अनुपस्थिति से फिल्म पर प्रभाव पड़ेगा?
War 2 Tailer Reivew में टाइगर श्रॉफ के न होने से उन सभी दर्शकों को थोड़ी कमी जरूर महसूस होगी, जिन्होंने पहली फिल्म में उनके अभिनय को पसंद किया था। खासकर उनके दोस्त, प्रशंसक और वो दर्शक जो सिर्फ टाइगर श्रॉफ के लिए War देखने गए थे — उन्हें यह बदलाव कुछ हद तक अखर सकता है।
उनकी अनुपस्थिति फिल्म में एक भावनात्मक खालीपन पैदा कर सकती है, जिसे नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं होगा।
हालांकि, टाइगर श्रॉफ की जगह अब जूनियर एनटीआर को शामिल किया गया है, जिनकी अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे इस भूमिका को पूरी ताकत और शैली के साथ निभाते हुए टाइगर की कमी को बेखूबी भर सकते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, एक्टिंग स्किल और दमदार इमेज दर्शकों को प्रभावित कर सकती है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब फिल्म रिलीज़ होगी, तब दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है। तब ही यह स्पष्ट रूप से समझ में आएगा कि क्या टाइगर की कमी वाकई महसूस की गई या जूनियर एनटीआर ने अपनी मौजूदगी से सबको चौंका दिया।
Nice
Nice review
Very nice 🙂🙂🙂